पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की बड़ी नारजगी जल्द कर सकते बड़ा ऐलान,भाजपा में शामिल होने की लहर तेज़
उत्तराखंड की राजनीति में सबसे बड़ी खबर वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय थाम सकते है भाजपा का दामन, वही बीजेपी उन्हें टिहरी से प्रत्याशी बना सकती है, किशोर उपाध्याय को अपना प्रत्याशी बनाने के साथ ही लिस्ट भी जारी कर सकती है, बीजेपी ने अभी तक टिहरी में अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है पिछले काफी समय से किशोर उपाध्याय और बीजेपी के बीच चल रही थी बातचीत, उधर कांग्रेस आलाकमान भी किशोर को नहीं दे रही थी तवज्जो ऐसे में अब बीजेपी आलाकमान ने किशोर उपाध्याय को जल्द पार्टी में शामिल करवाने को लेकर हामी भर दी है साथी टिकट भी देने का फैसला ले लिया है।
माना जा रहा है भाजपा की दूसरी सूची में किशोर उपाध्याय का नाम टिहरी सीट से चुना जा सकता है ।


