भाजपा से बर्खास्त हरक सिंह को मिला हाथ का साथ,अनुकीर्ति साथ प्रियंका से मुलाकात
देहरादून। भाजपा से बर्खास्त हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो गए है। हरक ने बहू अनुकृति के साथ प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उनको विधिवत तरीके से कांग्रेस में सदस्यता दिलाई गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बहू या हरक में से कौन चुनाव लड़ेगा।
भाजपा से निस्काषित पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में एंट्री हो चुकी है। 2016 में हरीश रावत की सरकार गिराकर साथी विधायको के साथ भाजपा में शामिल होने वाले हरक सिंह रावत का कांग्रेस में हरीश रावत ने ही स्वागत किया है। दिल्ली वॉर रूम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ प्रदेश प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष ने हरक सिंह का स्वागत किया है। वहीं देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओ ने पटाखे जलाकर अपने पूर्व नेता का स्वागत किया है। साथ ही कांग्रेस मीडिया प्रभारी का कहना है की हरक सिंह के आने से निश्चित तौर पर कई सीटों पर फर्क पड़ेगा।


