उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

Spread the love

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल उत्तराखण्ड सरकार के कर-कमलों द्वारा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। जिसमें बा्हय सहायतित योजना “जायका“ रू 526.00 करोड़ की योजनायें बागवानी मिशन योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों मे रू 200.00 करोड़ प्रदर्शन प्रखण्डों की स्थापना, नेशनल बी बोर्ड भारत सरकार के द्वारा स्वीकृत योजना में ज्योलीकोट, नैनीताल में “शहद एवं प्रसंस्करण इकाई लैबोरेटरी“ स्थापना हेतु रू 426 करोड़ तथा निजी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल बी बोर्ड भारत सरकार के द्वारा स्वीकृत “सनलाॅइट इंडिया एग्रो प्रोडयूूसर कंपनी लिमिटेड“ हेतु रू 5.00 करोड की धनराशि, कुल रू 1652.00 करोड की स्वीकृत धनराशि के अंतर्गत लोकार्पण एवं शिलान्यास का कार्यक्रम क्रियान्वित हुआ साथ ही 415 उद्यान सहायकों के पद उपनल के माध्यम से भरे जाने तथा कृषि सहायकों का मानदेय रू 6000 से रू 8300 दिये जाने का निर्णय लिया गया है।आज के कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के जनपदाधिकारी, अन्य कार्मिक , किसान व अन्य प्रदेशों से प्रतिभागीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *