कांग्रेस ने दिया भाजपा को बड़ा झटका भाजपा के वरिष्ठ नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार भी कांग्रेस में हुई शामिल, दर्जनों भाजपाई नेता भी कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस ने दिया भाजपा को बड़ा झटका भाजपा के वरिष्ठ नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार भी कांग्रेस में हुई शामिल, दर्जनों भाजपाई नेता भी कांग्रेस में शामिल
Spread the love

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कांग्रेस भवन में आज उधम सिंह नगर के कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें यशपाल आर्य से प्रेरित होकर कई लोगों ने घरवापसी की जिसमें मुख्य रूप से सुरेश गंगवार एवं उनकी पत्नी जिलापंचायत अध्यक्ष उधम सिंह नगर रेनू गंगवार व 24 जिला पंचायत सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा इसके अलावा कुल 78 लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की लगातार


20 बर्षों से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर गंगवार परिवार का कब्जा है उनके परिवार से यह अब तक चला आ रहा है आज वरिष्ट कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, सदस्यता कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कहीं बड़े नेता मौजूद रहे साथ ही यशपाल आर्य ने बताया की कांग्रेस पार्टी आने वाले 2022 के चुनाव में उधम सिंह नगर में भी अपना परचम लहराएगी। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया की कांग्रेस पार्टी के लिए यह सौभाग्य का क्षण है एवं 150 लोगों ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिनका कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सम्मान करेगी साथ ही प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि उधम सिंह नगर जिले में निर्णायक बढ़त के साथ साथ अपनी जीत का परचम लहराएगी।

 

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *