उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का हाई अलर्ट, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद।

Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का हाई अलर्ट।

कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

राहत एवं बचाव दलों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रखने के आदेश।

सड़क मार्गों की लगातार निगरानी और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद।

देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ और चंपावत में अवकाश घोषित।

कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अशासकीय विद्यालय रहेंगे बंद।

लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील।

सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर आपदा से निपटने के निर्देश।

भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान, द्वारा जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 10 जुलाई 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *