राजधानी देहरादून के इस मंदिर में दिन-दहाड़े चोरी, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद।

राजधानी देहरादून के इस मंदिर में दिन-दहाड़े चोरी, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद।
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल दिलाराम बाजार में दिनदहाड़े राधा कृष्ण मंदिर से शिवलिंग पर लगा चांदी का छत्र चोरी हो गया। हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह वारदात दोपहर बाद करीब पौने पांच बजे हुई जब बाजार में लोगों की भीड़भाड़ बनी रहती है। जिस जगह ये घटना हुई उस जगह से करीब, 50 मीटर की दूरी पर हमेशा पुलिस की तैनाती बनी रहती है और घटनास्थल से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सरकारी आवास लगभग  400 से 500  मीटर की दूरी पर है। चोरी की घटना के बाद मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह घटना 26 जून शुक्रवार शाम की है जब डालनवाला थाना क्षेत्र के दिलाराम बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में शिवलिंग पर चढ़े चांदी के एक छत्र को एक अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया और चोरी की ये घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी दोहपर बाद शाम के समय मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद थपलियाल को लगी जिसके बाद उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति को घटना की जानकारी दी और सीसीटीवी को चैक किया गया जिसमे एक चोर मंदिर में शिवलिंग पर लगे छत्र को उतारकर अपने कपड़ो में छुपाता हुआ देखा जा सकता हैं, और उसके बाद वहां से बाहर निकल गया।

सबसे बड़ी बात ये है कि दिलाराम बाजार के जिस श्री राधा कृष्ण मंदिर में चोरी की घटना हुई है। इस जगह से मंत्री गणेश जोशी का सरकारी आवास लगभग 400 से 500 मीटर की दुरी पर हैं, और वंही से राजभवन और सीएम आवास की दूरी भी करीब एक किलोमीटर के आसपास है और ये इलाका देहरादून का बेहद सवेदन क्षेत्र माना जाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की वारदात दोपहर बाद लगभग 4:45 बजे हुई।

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मंदिर से जुड़े अरविंद प्रसाद ने डालनवाला पुलिस को तहरीर दी । मंदिर प्रबंधन ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस नें प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जिससे आरोपी की गिरफ़्तारी जल्द जल्द से की जा सके।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *