बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहा नवविवाहित जोड़ा, नंदा देवी एक्सप्रेस से गायब हुई पत्नी, पुलिस के साथ ढूंढ रहा पूरा परिवार।
देहरादून– नंदा देवी एक्सप्रेस से गायब हुई वाहिता, पुलिस के साथ ढूंढ रहा पूरा परिवार, कुछ दिन पहले इसी ट्रेन में हथियारबंद लोगों नेकी थी चढ़ने की नाकाम कोशिश।
उत्तराखंड में गाजियाबाद से केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे एक नव विवाहित जोड़ा केदारनाथ में दर्शन करने के बाद जब अपने घर वापस जाने के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन से नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा तो उनका सफर गाजियाबाद में पूरा होना था लेकिन यह सफर पूरा होने से पहले ही इस नव विवाहित जोड़े में पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। जिसके बाद से अब तक प्रज्ञा का पूरा परिवार पुलिस के साथ उन्हें ढूंढने में जुटा हुआ है लेकिन अब तक प्रज्ञा का कोई भी सुराग नहीं लग पाया।
प्रज्ञा सिंह मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है जिन्होंने फरवरी 2026 को मनीष अग्रहरि के साथ लव मैरिज की थी और शादी के ढाई महीने बाद ही प्रज्ञा और मनीष दोनों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन की योजना बनाई और 2 मई को बाबा केदार के दर्शन के लिए घर से निकले और केदारनाथ में दर्शन करने के बाद 5 मई की रात को देहरादून से चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस से वापस अपने घर की तरफ रवाना होने के लिए सवार हो गए हालांकि यह सफर मनीष के लिए अधूरा रहा।
प्रज्ञा के भाई विभूम बताते हैं कि उनके जीजा मनीष ने रात करीब 1 बजे के बताया कि प्रज्ञा ट्रेन में नहीं मिल रही है और मनीष उसे पूरी ट्रेन में सर्च कर चुका है। जिसके बाद परेशान मनीष अग्रहरि ने मुजफ्फरनगर स्टेशन पर उतरकर रेलवे पुलिस की मदद ली लेकिन हैरानी की बात यह रही की मनीष ने जब स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक करने के लिए कहा तो रेलवे पुलिस द्वारा बताया गया कि वहां कोई भी कैमरा काम नहीं कर रहा है इसके बाद परिवार के कुछ लोग रुड़की स्टेशन पर भी पहुंचे थे जिन्होंने रुड़की में स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करने की कोशिश की लेकिन वहां भी सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे।
प्रज्ञा के भाई विभूम से बातचीत करते हुए बताया कि 6 मई की रात करीब 2 बजे से पूरा परिवार अब तक प्रज्ञा को ढूंढने की कोशिश कर रहा है जिसमें पुलिस भी उनके साथ दे रही है लेकिन ना तो पुलिस को कुछ पता लग पा रहा है और ना ही परिवार को कुछ सुराग मिल पाया है। विभूम ने बताया कि जिस रात प्रज्ञा ट्रेन से गायब हुई तो उनके फोन की लास्ट लोकेशन लक्सर के आसपास मिली थी जहां ट्रेन मोड़ पर धीरे होती है। जिसके बात परिवार ने हरिद्वार के थाना लक्सर में प्रज्ञा के मिसिंग होने की रिपोर्ट दर्ज कर दी है और पुलिस भी अब प्रज्ञा को ढूंढने में जुट गई है।
भाई विभूम का कहना है कि उनके जीजा मनीष अग्रहरि सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और बहन प्रज्ञा सिंह हाउसवाइफ थी और दोनों की हाल में लव मैरिज हुई है जिससे वह दोनों खुश थे भाई का कहना है कि जब से बहन लापता हुई है तब से उनके जीजा बहन को ढूंढने के लिए इधर-उधर दौड़ रहे हैं जिनके साथ पूरा परिवार भी लगा हुआ है विभूम का कहना है कि बहन की गायब होने के बाद रुड़की से मुजफ्फरनगर तक रेलवे ट्रैक पर पुलिस के साथ उन्होंने अपनी बहन को पैदल चलकर भी ढूंढा है लेकिन कुछ भी पता नहीं लग पा रहा है।
फिलहाल परिवार प्रज्ञा सिंह को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहा है और प्रज्ञा के भाई विभूम अपनी बहन को ढूंढने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों मिल रहे हैं वहीं भाई विभूम ने बहन के लापता होने के बाद ट्रेन की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं उनका कहना है कि बहन के ट्रेन से लापता होने के बाद जब उनके जीजा मनीष अग्रहरि ने देखा तो ट्रेन में कोई खास सुरक्षा भी नहीं थी। वहीं परिवार लोगों से भी अपील कर रहा है कि जिस किसी को उनकी बहन के संबंध में कोई भी जानकारी हो या उन्हें कहीं भी प्रज्ञा मिले तो उन्हें संपर्क जरूर करे और प्रज्ञा के संबंध में जो भी व्यक्ति जानकारी देगा उसे परिवार उचित इनाम भी देगा।
हैरानी की बात यह है कि देहरादून से चलकर कोटा राजस्थान जाने वाली सवारी गाड़ी नंदा देवी एक्सप्रेस प्रीमियम में से एक है जिसकी सुरक्षा के कई दावे भी किए जाते हैं वहीं कुछ दिन पहले भी मुजफ्फरनगर से रुड़की के बीच जब ट्रेन आ रही थी तो उसी समय जब ट्रेन मोड़ पर धीरे हुई तो उसमें 8 से 10 हथियारबंद लोगों ने चढ़ने की कोशिश की थी हालांकि उनकी यह कोशिश नाकाम रही थी और उसके बाद रेलवे ने जीआरपी से इस संबंध में पूरी जांच रिपोर्ट भी मांगी थी और इस घटना के कुछ दिन बाद एक बार फिर इस ट्रेन में सवार एक नव विवाहित युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई।

