रफ़्तार का कहर 24 घंटे में दूसरा बढ़ा हादसा, कई लोग हुए घायल, पहुंचाया अस्पताल।
देहरादून– राजधानी देहरादून के ISBT क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला, देहरादून में 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा ,,, ISBT क्षेत्र में डंपर और छोटा हाथी में टक्कर, बाल बाल बची ड्राइवर की जान !
आज एक डंपर और छोटे हाथी वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छोटा हाथी चालक समेत कई लोग घायल हो गए !
घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि बीते 24 घंटे में डंपर से जुड़ा यह दूसरा बड़ा हादसा है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है !
लगातार हो रहे इन हादसों ने भारी वाहनों की लापरवाही और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और डंपरों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है !

