महिला आरक्षण को लेकर देहरादून में गरजा महिला कांग्रेस का विरोध, विधानसभा घेराव में उग्र प्रदर्शन।

महिला आरक्षण को लेकर देहरादून में गरजा महिला कांग्रेस का विरोध, विधानसभा घेराव में उग्र प्रदर्शन।
Spread the love

देहरादून– महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव का प्रयास करते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।

प्रदर्शन की शुरुआत नेहरू कॉलोनी से शुरू हुई, जहां बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुईं। यहां से विधानसभा की ओर आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “महिला आरक्षण लागू करो” और “आधी आबादी को पूरा अधिकार दो” जैसे नारे लगाकर माहौल को जोशीला बना दिया।

जैसे ही रैली विधानसभा के करीब पहुंची, पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिससे हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कई महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया, जिससे विरोध और तेज हो गया।

प्रदर्शन स्थल पर वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत भी पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार देने में देरी करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और सरकार को तुरंत कदम उठाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनगणना और परिसीमन के बहाने महिलाओं के अधिकारों को टाला जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *