पीएम मोदी का उत्तराखंड से खास जुड़ाव, एक्सप्रेस-वे उद्घाटन में दिखा दमदार लोकल कनेक्ट।

पीएम मोदी का उत्तराखंड से खास जुड़ाव, एक्सप्रेस-वे उद्घाटन में दिखा दमदार लोकल कनेक्ट।
Spread the love

देहरादून– प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बार फिर अपने खास अंदाज में उत्तराखंड के प्रति अपना लगाव जाहिर किया। दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उनका भाषण पूरी तरह लोकल जुड़ाव से भरपूर नजर आया। पारंपरिक ब्रह्मकमल टोपी पहनकर मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने न सिर्फ अपनी वेशभूषा से बल्कि अपनी भाषा शैली से भी लोगों का दिल जीता।

अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने गढ़वाली और कुमाऊंनी शब्दों जैसे “भुला-भुली”, “आमा”, “बाबा” और “सयाणा” से की, जिससे स्थानीय लोगों के साथ उनका जुड़ाव और गहरा हुआ। उन्होंने मां डाट काली का विशेष रूप से स्मरण किया और कहा कि देहरादून पर देवी की विशेष कृपा है। इसके साथ ही उन्होंने संतला माता मंदिर, हरिद्वार कुंभ, नंदा राजजात, पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का उल्लेख कर उत्तराखंड की समृद्ध विरासत को सामने रखा।

प्रधानमंत्री का यह अंदाज दिखाता है कि वे केवल विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहते, बल्कि स्थानीय संस्कृति और भावनाओं को भी उतनी ही अहमियत देते हैं। उनके भाषण में यह संतुलन साफ दिखाई दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के बीच मजबूत तालमेल भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए उन्हें लोकप्रिय, कर्मठ और युवा नेता बताया। वहीं मंच पर केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के भाषण के दौरान भी मोदी और धामी के बीच बातचीत होती नजर आई, जिसमें प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की बातों को ध्यान से सुनते दिखाई दिए।

इस पूरे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का लोकल कनेक्ट और उत्तराखंड के प्रति उनका अपनापन एक बार फिर स्पष्ट रूप से सामने आया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *