शादी समारोह में अब मिलेंगे 2 सिलेंडर, उत्तराखंड में गैस की आपूर्ति सुचारू, खाद्य आयुक्त ने उपभोक्ताओं से की अपील।

शादी समारोह में अब मिलेंगे 2 सिलेंडर, उत्तराखंड में गैस की आपूर्ति सुचारू, खाद्य आयुक्त ने उपभोक्ताओं से की अपील।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड में गैस की डिलीवरी सुचारू रूप से जारी है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उत्तराखंड के खाद्य आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थों के वैश्विक संकट को देखते हुए कुछ समय के लिए समस्याएं जरूर आई थी, लेकिन अब सब कुछ सुचारु कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की आपूर्ति लगभग सामान्य है और अस्पताल और शैक्षणिक संस्थाओं को भी नियमित आपूर्ति जारी है।खाद्य आयुक्त ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति भी सुचारु की जा रही है और चारधाम यात्रा के लिए केंद्र सरकार से उत्तराखंड सरकार अतिरिक्त गैस की मांग करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक बुकिंग से बचें, क्योंकि स्थिति पूरी तरह से सुचारू है और कमर्शियल गैस की डिलीवरी भी आराम से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले कमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी आपातकालीन सेवाओं के लिए प्राथमिकता में थी, लेकिन अब हर जगह डिलीवरी का प्रावधान हो गया है। सरकार व जिम्मेदार अधिकारी बार-बार जनता से अपील कर रहे हैं कि किसी भी तरह से कोई पैनिक ना हो। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार और उत्तराखंड शासन लगातार सक्रिय हैं। विदेशों में रह रहे उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता को प्राथमिकता देते हुए विशेष कदम उठाए गए हैं। खाड़ी देशों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे उत्तराखंड के लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने समन्वय तंत्र को और मजबूत किया है।

इस दिशा में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

उत्तराखंड शासन की ओर से निवेदिता कुकरेती (विशेष सचिव, गृह विभाग) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय स्थापित करेंगी।

नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है —9411112792 इसके अलावा, ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है, dgc-police-ua@nic.in

सरकार ने अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित व्यक्ति या उनके परिजन इन माध्यमों से तुरंत संपर्क करें, ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

खाड़ी देशों के बीच चल रहे तनाव के चलते तेल और गैस की आपूर्ति कों लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव की प्रशासन, तेल कंपनियों और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद विभाग ने एक प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि फिलहाल उत्तराखंड में तेल या गैस आपूर्ति में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है और सभी तेल कंपनियों ने भरोसा दिया है कि प्रदेश में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होगी। वहीं विभाग ने यह भी साफ किया है कि किसी के यहां अगर शादी समारोह होता है तो उसके लिए केवल दो सिलेंडर का कनेक्शन ही दिया जाएगा।

उत्तराखंड खाद्य आपूर्ति विभाग के आयुक्त आनंद स्वरूप ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी थी प्रदेश में फिलहाल 2 लाख 68 हजार सिलेंडर का बैकलॉग है और धीरे-धीरे विभाग जरूरत के आधार पर सप्लाई बढ़ा रहा है जिसके चलते बैकलॉग में गिरावट हो रही है उन्होंने कहा कि इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में भी सप्लाई को केंद्र सरकार के निर्देश के बाद बढ़ा दिया गया है जिससे औद्योगिक क्षेत्र पर भी कोई असर ना पड़े।

आयुक्त आनंद स्वरूप ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उत्तराखंड में शादियों के इस सीजन में होने वाले आयोजन के लिए परिवारों को केवल दो सिलेंडर का ही कनेक्शन अस्थाई तौर पर दिया जाएगा। इसके अलावा लोगों को अपने शादी समारोह में अन्य विकल्पों पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में रोजाना 5300 कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई दी जा रही है जबकि नेचुरल गैस पीएनजी की सप्लाई करने वाली पांच कम्पनियो कों गैस सप्लाई के लिए सभी तरह की स्वीकृति भी दी जा चुकी है। प्रदेश में आगामी चार धाम यात्रा के लिए भी सरकार ने अभी से व्यवस्था शुरू कर दी है जिसके तहत यात्रा सीजन में प्रतिमा एक लाख 11 हजार सिलेंडर की व्यवस्था करनी जरूरी होती है जिसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है और यात्रा शुरू होने पर सिलेंडर की सप्लाई भी दी जाएगी। आप खाद्य आपूर्ति विभाग आयुक्त आनंद स्वरूप में बताया कि पेट्रोल कंपनियों ने जो भरोसा दिया है उसके बाद वह कह सकते हैं कि उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी तेल और गैस की सप्लाई को लेकर कोई भी दिक्कत नहीं होगी। खाड़ी देश में जिस तरह के हालात हैं उससे गैस और तेल की आपूर्ति में थोड़ी परेशानी जरूर सामने आ रही है जिसके चलते अब उत्तराखंड में पिरूल के ब्रैकेट बनाकर उन्हें इस्तेमाल करने की भी तैयारी की जा रही है जबकि व्यावसायिक क्षेत्र के लिए लकड़ियों से चलने वाली भट्टी का इस्तेमाल भी किया जा रहा है जिस पर आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि घरों में भी वैकल्पिक व्यवस्था जरूर रखनी चाहिए जिस आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जा सके। गैस की सप्लाई को लेकर चल रही मौजूदा स्थिति में उत्तराखंड में कालाबाजारी करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शुक्रवार तक प्रदेश में 4478 निरीक्षण किए गए हैं जिसमें 87 जगह पर छापेमारी की गई है और अनियमित मिलने पर 15 मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं जिसमें सात लोगों की गिरफ्तारी की गई है वहीं इन सभी कार्रवाई में विभाग ने 811 सिलेंडर को जप्त किया है और 85 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी वसूला है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *