गैरसैण फिर ग़ैर , विधानसभा सत्र देहरादून में आयोजित होगी

गैरसैण फिर ग़ैर , विधानसभा सत्र देहरादून में आयोजित होगी
Spread the love

 

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। आगामी 09 और 10 दिसंबर को देहरादून विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र का अयोजन होगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का कहना है कि आगामी शीतकालीन सत्र 9 व 10 दिसंबर को देहरादून में आहुत किया जाएगा। शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार व नेता प्रतिपक्ष से बातचीत करने के उपरांत यह तय किया गया है कि सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाएगा। अग्रवाल ने कहा है कि मेरा प्रयास होगा इस सत्र के दौरान आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत भी एक दिन अतिरिक्त चर्चा के लिए रखा जाए। उन्होंने कहा है कि हालांकि यह सब कार्यमंत्रणा की बैठक में तय होगा परंतु उनकी इच्छा है कि अमृत महोत्सव को लेकर भी सदन में चर्चा हो सके।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *