सरकार ने देवस्थानम बोर्ड किया भंग आगामी शीतकालीन सत्र में एक्ट लाएगी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम के संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया था। पिछले दिनों कमेटी ने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपी। मुख्यमंत्री पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया। उपसमिति में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और स्वामी यतीश्वरानंद को सदस्य बनाया। उपसमिति ने भी अब अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। आज मंगलवार को धामी ने फैसला ले लिया है, प्रदेश सरकार रिपोर्ट के आधार पर देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग कर दिया है, जिसमे सीएम धामी ने कहा की जनहित की भावनाओं को देखते हुए फैसला लिया गया है जिसमे देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की सहमति बन गई है,

बड़ी ख़बर: सरकार ने देवस्थानम बोर्ड किया भंग आगामी शीतकालीन सत्र में एक्ट लाएगी सरकार

