मसूरी प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री।

मसूरी प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री।
Spread the love

देहरादून/मसूरी– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी नगर पालिका सभागार में मसूरी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्मारिका लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका 2025-26 का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्मारिका के प्रकाशन पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज को जागरूक करने और सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करते हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी विद्यालयों में अब कोई भी बच्चा जमीन पर नहीं बैठता है और सभी स्कूलों में कुर्सी एवं मेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि वह अपनी विधायक निधि का अधिकतम उपयोग विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों के विकास पर करते हैं, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है और आगे भी इस दिशा में कार्य जारी रहेगा।

इस दौरान मसूरी प्रेस क्लब सदस्यों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से प्रेस क्लब के विस्तारीकरण इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं साज सज्जा की सामग्री के लिए सहायता प्रदान करने की मांग की। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यों को सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल, उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *