जौलीग्रांट के निजी होटल में भाजपा प्रदेश कमेटी की कोर कमेटी की बैठक आयोजित।

जौलीग्रांट के निजी होटल में भाजपा प्रदेश कमेटी की कोर कमेटी की बैठक आयोजित।
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट के निजी होटल में भाजपा प्रदेश कमेटी की कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक के मुख्य बिंदुओं को पत्रकारों से साझा किया। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए । इसके साथ पांचो सांसद,दो राज्य सभा सांसद, एक पूर्व मुख्यमंत्री और दो कैबिनेट मंत्री सहित 14 लोग शामिल हुए। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया आगामी और भविष्य के केंद्र– राज्य के कार्यक्रमों की हुई चर्चा , 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण अभियान , चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताओं के सुझाव, 17 फरवरी प्रदेश कार्यशाला का आयोजन , 23 मार्च को सरकार के 4 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन , संगठन के मोर्चे की संयुक्त बैठक का आयोजन , बूथ स्तर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन, विधायकों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक मुख्य मुद्दे रहे है। भारतीय जनता पार्टी सशक्त होकर 2027 विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेंगे। वही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी अहम चर्चा की गई।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *