तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा,विवाद के चलते 12 लाख रूपये में मृतक की माँ व उसके साथी ने किया सौदा। 

तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा,विवाद के चलते 12 लाख रूपये में मृतक की माँ व उसके साथी ने किया सौदा। 
Spread the love

देहरादून– बुधवार सुबह समय करीब 10ः30 बजे कोतवाली डालनवाला के अतर्गत तिब्बती मार्केट पर अर्जुन शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी।  मृतक अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून का रहने वाला था, मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। घटना के संबंध में मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा पत्नी स्व0 अर्जुन शर्मा निवासी 41/1 बसन्त विहार देहरादून द्वारा अपनी सास बीना शर्मा, विनोद उनियाल, संगीता उनियाल पत्नी विनोद उनियाल, डॉ0 अजय खन्ना, एस०के० मैमोरियल हास्पिटल के साथ पैसों के लेने देन होने के कारण उनके पति अर्जुन शर्मा द्वारा इस बात का विरोध करने पर उनका अपनी माता जी के साथ विवाद चलने व इस सम्बन्ध में उनका मा० न्यायालय में भी वाद के लम्बित होने तथा उक्त विवाद के चलते अपनी सास सहित सभी व्यक्तियों पर उनके पति की हत्या कराये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून ने तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया, साथ ही सम्पूर्ण जनपद में नाकेबंदी करते हएु जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। घटना स्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी की फुटेजों के आधार पर स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों को पहचान कर जाल बिछाया गया।

एसएसपी देहरादून ने बताया कि 11-02-26 की रात्रि में रायपुर पुलिस द्वारा लाडपुर क्षेत्र में सीक्यूएआई तिराहे से आगे जंगल की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम पर फायर करते हुए जंगल की ओर भाग गया, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में उक्त व्यक्ति के पैर पर गोली लग गई, मौके से अभियुक्त के पास से 315 बोर का 01 तमंचा तथा 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ। घायल बदमाश ने अपना नाम राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह निवासी: 61/3 इन्द्रा कालोनी चक्खुवाला कोतवाली नगर देहरादून बताया गया।

वंही दूसरी गिरफ्तारी 11-12/02/26 की देर रात्रि डोईवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान लालतप्पड चौकी के सामने बैरियर पर देहरादून की ओर से आ रही एक स्कूटी को रोकने पर स्कूटी सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस मुडकर देहरादून की ओर भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अभियुक्त पुलिस टीम पर फायर करते हुए पास स्थित बंद पडी बिरला फैक्ट्री के अन्दर भाग गया तथा अन्दर से पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव में किये गये जवाबी फायर में अभियुक्त के पैर पर गोली लग गई। मौके से पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिंदा कारतूस तथा खोखा कारतूस बरामद किया गया। घायल बदमाश ने अपना नाम पंकज राणा पुत्र अभय राम सिंह निवासी: 61/3 इन्द्रा कालोनी चक्खुवाला कोतवाली नगर देहरादून बताया गया तथा दोनो अभियुक्तों ने परेड ग्राउण्ड तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा के व्यक्ति की तंमचे से गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा मुठभेड में घायल दोनो अभियुक्तों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बन्ध में उनके विरूद्ध थाना रायपुर तथा कोतवाली डोईवाला में धारा: 109 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किये गये।

पूछताछ में घायलों ने बताया गया कि वो दोनो सगे भाई हैं तथा मूल रूप से ग्राम देवीखाल, पो0 गुमखाल, कोटद्वार जिला पौडी गढवाल के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में अपने परिवार के साथ चक्खुवाला कोतवाली क्षेत्र में रह रहे हैं। अभियुक्त पंकज राणा, विनोद उनियाल का कार ड्राइवर है तथा अभियुक्त राजीव ऑटो चलाने का कार्य करता है। विनोद उनियाल, उनके परिचित डॉ0 अजय खन्ना व मृतक की माँ बीना शर्मा का मृतक अर्जुन शर्मा से प्रापर्टी व पैसों के लेने देन को लेकर विवाद चल रहा था तथा पूर्व में दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराये गये थे।

डॉ0 अजय खन्ना की अर्जुन शर्मा की माँ बीना शर्मा से जीएमएस रोड स्थित उनकी सम्पत्ति को खरीदने की एवज में 14 करोड रू0 मे डील हुई थी, जिसमें से अब तक 08 करोड रू0 उसके द्वारा बीना शर्मा को दिये जा चुके थे पर अर्जुन शर्मा द्वारा उसकी माँ द्वारा बेची गई प्रापर्टी पर मां0 न्यायालय से स्टे ले लिया गया था। इतने पैसे देने के बाद व प्रापर्टी पर कब्जा न मिल पाने के कारण डॉ0 अजय खन्ना काफी परेशान चल रहा था तथा बीना शर्मा पर अपने पैसे वापस देने का दबाव बना रहा था, जिसे लेकर माँ बेटे के बीच अक्सर विवाद व झगडा होता रहता था तथा मृतक की माँ द्वारा अपने पुत्र से खुद को असुरक्षित बताते हुए मां0 उच्च न्यायालय से सुरक्षा प्राप्त की गई थी।

उक्त सम्पत्ति पर अर्जुन शर्मा द्वारा विक्रय पर स्टे लेने तथा मोटी धनराशि देने के बावजूद भी मां0 न्यायालय में वाद के लम्बित रहने तथा प्रापर्टी पर मालिकाना हक नहीं मिल पाने पर बीना शर्मा, अजय खन्ना तथा विनोद उनियाल द्वारा अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा उनका दोनो अभियुक्तों से 12 लाख रू0 में सौदा तय हुआ था, जिसमें से 03 लाख रू0 दोनों अभियुक्तों को एडवांस मिल गये थे तथा बाकी के पैसे काम होने के बाद मिलने थे। पैसों के लालच में दोनो अभियुक्तों द्वारा अर्जुन शर्मा की दिनचर्या की जानकारी करते हुए दिनांक: 11-02-26 को तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। अभियोग की विवेचना के दौरान तथ्य प्रकाश में आया कि घटना से पूर्व तथा घटना के बाद अभियुक्त पंकज राणा द्वारा विनोद उनियाल से व्हट्सअप के माध्यम से सम्पर्क किया गया था तथा घटना के बाद रात्रि में अभियुक्त उसके घर भी गया था। विवेचना के दौरान गवाहों के बयानों से यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा द्वारा अर्जुन शर्मा के मैनेजर विजय से कुछ दिन पूर्व उसकी दिनचर्या के सम्बन्ध में जानकारी ली गई थी, क्योंकि अपनी मां से हुए विवाद के चलते मृतक अर्जुन शर्मा अपने परिवार के साथ इन्दिरा नगर क्षेत्र मे किराये के मकान में रह रहा था। अभियुक्तों से पूछताछ तथा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये हत्या के षडयंत्र में शामिल होने सम्बन्धी तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अभियोग में नामजद तीन अन्य अभियुक्तों 1- विनोद उनियाल 2- डॉ0 अजय खन्ना तथा 3- बीना शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के सभी तथ्यों पर लगातार गहनता से विवेचना की जा रही है।

मुठभेड में गिरफ्तार हत्याकाण्ड के दोनो मुख्य अभियुक्तों पंकज राणा व राजीव का पुलिस द्वारा मां0 न्यायालय से रिमाण्ड कराया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *