पर्यटन ने बनाया नया रिकॉर्ड, उत्तराखंड में पहली बार आये करोड़ों पर्यटक।

पर्यटन ने बनाया नया रिकॉर्ड, उत्तराखंड में पहली बार आये करोड़ों पर्यटक।
Spread the love

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पर्यटन को नई दिशा मिल रही है। धामी सरकार ने पर्यटन विकास के लिए जहां कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, वहीं पर्यटन व तीर्थस्थलों में बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास पर खास जोर दिया गया है। पर्यटकों व तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा के बजी प्रबंध किए गए। धामी सरकार के इन प्रयासों का ही परिणाम है कि राज्य में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। और आज यह आकड़ा साल 2025 उत्तराखण्ड पर्यटन के लिए रिकॉर्डतोड़ साबित हुआ है। राज्य में कुल 6 करोड़ 3 लाख 21 हजार 194 पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंचे, जो राज्य गठन के बाद से अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

जिला-वार पर्यटकों का आंकड़ा पर्यटन विभाग के अनुसार, हरिद्वार पर्यटकों की संख्या में शीर्ष पर रहा।

हरिद्वार – 3,42,49,380 पर्यटक/तीर्थयात्री, देहरादून – 67,35,071 पर्यटक आये, जबकि टिहरी – 53,29,759 पर्यटक आये। वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1,92,533 रही, जो अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में बढ़ती रुचि को दर्शाती है।

पिछले वर्षों की तुलना

2021 – 2,00,18,115

2022 – 5,39,81,338

2023 – 5,96,36,601

2024 – 5,95,50,277

2025 – 6,03,21,194

पर्यटन के बढ़ते आंकड़ों से स्थानीय लोगों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। सरकार का फोकस पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाने पर है।

मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार है। हमारी सरकार राज्य में पूरे वर्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है, ताकि पर्यटन कारोबार से जुड़े स्थानीय निवासियों और युवाओं को सालभर रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। शीतकालीन यात्रा इसी की एक कड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां गंगा जी के दर्शन को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा की यात्रा पर आने के बाद राज्य में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिला है और बड़ी संख्या में यात्री उत्तराखण्ड पहुंचे हैं। हमने पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने के साथ उनकी सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और इन्हीं सब प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखण्ड में पर्यटकों की बढ़ती संख्या हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रही हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *