STF की बड़ी कार्रवाई: कुमाऊं में हेरोइन सप्लाई का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त,करोड़ों की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार।

STF की बड़ी कार्रवाई: कुमाऊं में हेरोइन सप्लाई का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त,करोड़ों की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने की दिशा में STF को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में सक्रिय हेरोइन के बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया है। STF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त सहनवाज उर्फ मामू पुत्र इस्तखार उम्र 36 वर्ष निवासी बहेड़ी जनपद बरेली का रहने वाला है जिसको पुलिस ने आज थाना किच्छा क्षेत्र के आज़ाद नगर चौकी इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से रिकॉर्डतोड़ 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई।

STF के अनुसार सहनवाज उर्फ़ मामू कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता था। उसके द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती थी, जिसकी वजह से ड्रग पैडलरों में उसकी भारी डिमांड थी। STF एंटी नार्कोटिक्स यूनिट बीते करीब दो वर्षों से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

पूछताछ में सहनवाज ने खुलासा किया कि वह बरेली निवासी ‘भइया’ नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदता था। अक्सर भइया की ओर से एक डिलीवरी एजेंट नशे की खेप पहुंचाता था। STF के पास सप्लायर और उसके एजेंट से जुड़ी अहम जानकारियां और फोटो सामने आई हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत STF को राज्यभर में कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत भुल्लर के निर्देशन, CO परवेज अली के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरूप के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

STF का मानना है कि इस गिरफ्तारी से कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगेगा और नशा तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम सहनवाज पुत्र इस्तेखार व अपनी उम्र: 36 वर्ष निवासी: बहेड़ी, जनपद बरेली बताया गया।

अभियुक्त सहनवाज़ से 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन व एक मोटरसाइकिल (Hero Passion Pro) बरामद की गई हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *