महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक।
देहरादून– महाराष्ट्र के वरिष्ठ राजनेता अजित पवार के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार के साथ उनका व्यक्तिगत परिचय रहा और कई अवसरों पर उनसे मुलाकात भी हुई। वे सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जो आम लोगों के बीच रहकर सेवा भाव से काम करते थे। मुख्यमंत्री धामी ने उनके लंबे और समर्पित राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि महाराष्ट्र राज्य के लिए उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय सेवाएं दीं। उनका जाना न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश की राजनीति के लिए भी एक बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों, समर्थकों व चाहने वालों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

