मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता की हुई कैबिनेट बैठक, आठ प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की लगी मुहर।
देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता की हुई कैबिनेट बैठक में आठ प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी है। कैबिनेट बैठक में जहां स्वास्थ्य और जनजाति विभाग में कर्मचारियों के हित के निर्णय लिए गए है तो वहीं भू जल दोहन को लेकर भी नीति बनाई गई है। साथ ही चिन्यालीसौड़ ओर गौचर हवाई पट्टी को भी रक्षा मंत्रालय को देने पर अहम निर्णय लिया गया है।
कैबिनेट बैठक के निर्णय
1 स्वास्थ्य – ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता जिनकी सेवा 5 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वह आपसी सहमति से जिलों में स्थानांतरण का लाभ ले सकते है,
2 राजस्व विभाग में आपसी समझौते से भूमि अर्जन की नई व्यवस्था लागू की गई है,
3 जनजातियों कल्याण विभाग ने पदों के सृजन को मिली अनुमति, पूर्व की नियमावली में हुआ संशोधन,
4 भू जल के दोहन को नियंत्रित करने के लिए बनी नियमावली, व्यवसायिक उपयोग की दरें हुई निर्धारित, रजिस्ट्रेशन फीस 5 हजार रु होगी,
5 जी आर डी उत्तराखंड विश्वविद्यालय को मिली अनुमति,
6 चिन्यालीसौड़ ओर गोचर हवाई पट्टी रक्षा मंत्रालय को ट्रासंफर होगी,
7 उद्यम सिंह नगर की पराग फर्म की भूमि पूर्व में सिडकुल को दी गई थी।
सिडकुल अब सब लीज कर सकेगा अपनी जमीन को,
8 ग्रीन हाइड्रोजन के तहत फैसला
हरित नीति को मंजूरी,
सब्सिडी पर कमेटी का होगा गठन,
मुख्य सचिव कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए,


