किसानों का इन्तजार हुआ ख़त्म, 22 वीं किस्त इस माह में होगी जारी।
देहरादून– पीएम-किसान एक सरकारी योजना है जो पूरे भारत में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस पहल के तहत, पात्र किसानों को तीन समान किस्तों में सालाना छः हज़ार रुपए सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाते हैं।
देशभर के करोड़ों किसानों को सरकार ने बसंत पंचमी 2026 के शुभ अवसर पर बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्र सरकार की तरफ से ऐसे गरीब और जरूरतमंद किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही हैं, ताकि किसानों को आर्थिक मदद मिल सके, और किसान अपनी फसल के लिए जर्रूरी सामान खरीद सके। केंद्र सरकार इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देती है। जो देशभर के किसानों के सीधे खातों में भेजा जाता है। इस योजना की 22वीं किस्त को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अब तक सरकार कुल 21 किस्तें जारी कर चुकी है और अब 22वीं किस्त का इंतजार हैं। PM किसान योजना के तहत सभी किस्त 4 चार महीने के अंतराल पर किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है। सरकारी नियमों और पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, 21वीं किस्त नवम्बर में आई थी, इसलिए इस बार अगली किस्त यानी प्रधानमंत्री किसान योजना की किस्त फरवरी 2026 में आने की पूरी संभावना हैं।
लेकिन किसानों को यह जानना बेहद ही जरूरी है कि कुछ कामों के पूरे न होने पर कई किसानों की यह किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते किसानों को जरूरी काम पूरा करना बेहद जरूरी है। और 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आ जाये तो कुछ जरूरी काम समय रहते पूरा कर लें। सबसे पहले E-KYC का करा लें। अगर किसी भी मामलों में पहले E-KYC नहीं होती तो किसानों की किस्त रुक सकती हैं, इसके साथ ही भू-सत्यापन भी एक जरूरी प्रक्रिया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि लाभ लेने वाला वास्तव में पात्र किसान या नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार कई राज्यों में यह प्रकिया जरुरी कि गई है। इसके साथ ही आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि रिकॉर्ड की जानकारी में किसी भी तरह की गलती गड़बड़ी ना हो।अगर नाम, खाता नंबर या आधार में जरा सी भी गड़बड़ी है तो आपकी किस्त रोकी जा सकती है। इसलिए किसान आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर अपनी डिटेल्स समय रहते अपडेट करवा लें।


