आम बिजली उपभोक्ता पर विभाग सख्त, मंत्री और सरकारी विभागों पर सुस्त।

Spread the love

देहरादून– जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता व पहाड़ी महासभा की महासचिव गीता बिष्ट ने कहा कि जहां हो जाने का आम उपभोक्ता का 2 हजार से लेकर 5 हजार रुपए तक के बकाए पर आम उपभोक्ता का बिजली का बिल बकाया होने पर किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन काट रहे हैं वहीं उत्तराखंड की गैरसैंण विधानसभा का लगभग 55 लाख रुपए का बिजली का बिल बकाया चल रहा है एक तरफ ऊर्जा निगम राजस्व वसूली पखवाड़ा चल रहा है तो दूसरी तरफ सरकारी विभाग व प्रभावशाली लोगों से बिल वसूली में सुस्त पड़ा हुआ है गीता बिष्ट ने कहा कि अगर ऊर्जा निगम द्वारा उपभोक्ताओं से समानता का अधिकार नहीं किया गया और सरकारी व प्रभावशाली लोगों को बकाया बिल होने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई तो जल्द ही ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक एमडी महोदय का ऊर्जा भवन में घेराव किया जाएगा उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में भी सरकारी विभागों के बकायदारों की एक लंबी सूची सार्वजनिक की गई थी इसके बाद विभाग थोड़ा बहुत हरकत में आया था मगर एक बार फिर उत्तराखंड की गैरसैंण विधानसभा बकाया बकाया होना इस बात को बता रहा है की ऊर्जा निगम के अधिकारी सरकारी विभागों से बकाया वसूली में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। गीता बिष्ट ने कहा कि 2025 में प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी जी द्वारा सख्त आदेश जारी किए गए थे कि 31 मार्च तक सभी सरकारी कार्यालय में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाएंगे मगर अभी तक ऊर्जा निगम द्वारा काफी कार्यालय में स्मार्ट मीटर स्थापित नहीं किए गए हैं और तो और ऊर्जा निगम के स्वयं के कार्यालय में भी स्मार्ट मीटर अभी पूरी तरह नहीं लगे हैं

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *