पांवटा साहिब–बल्‍लूपुर फोरलेन से बदलेगी कनेक्टिविटी, देहरादून को जाम से मिलेगी राहत।

पांवटा साहिब–बल्‍लूपुर फोरलेन से बदलेगी कनेक्टिविटी, देहरादून को जाम से मिलेगी राहत।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच आवागमन को नया आयाम देने वाली पांवटा साहिब–बल्‍लूपुर ,देहरादून फोरलेन परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है। एनएच-07 पर 44.8 किलोमीटर लंबा यह हाईवे दिल्ली–देहरादून आर्थिक कॉरिडोर का अहम हिस्सा है, जिससे यात्रा समय, ट्रैफिक दबाव और लॉजिस्टिक्स लागत—तीनों में बड़ी कमी आएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा करीब 1640 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना का 95 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। फरवरी तक अंतिम हिस्से को भी यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। फिलहाल 36.8 किलोमीटर हिस्से पर वाहन संचालन शुरू हो चुका है।

फोरलेन में पांवटा साहिब, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई और सुधोवाला जैसे भीड़भाड़ वाले कस्बों को बायपास करने की व्यवस्था की गई है। इससे पुरानी सड़क पर दबाव कम होगा और देहरादून शहर को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

पूरे कॉरिडोर के चालू होते ही देहरादून–पांवटा साहिब के बीच यात्रा समय लगभग 2 घंटे से घटकर महज 35 मिनट रह जाएगा। हाईवे पर यमुना और आसन नदियों पर आधुनिक चार-लेन पुल, बेहतर रोड सेफ्टी फीचर्स और स्मार्ट निगरानी प्रणाली भी शामिल हैं

यह परियोजना राजस्थान–दिल्ली–देहरादून रूट पर ट्रैफिक का दबाव कम करेगी और हिमाचल–उत्तराखंड के बीच व्यापार, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के नए अवसर खोलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटक और तीर्थयात्री आवाजाही में भी वृद्धि की उम्मीद है। पांवटा साहिब–बल्‍लूपुर फोरलेन से बदलेगी कनेक्टिविटी, देहरादून को जाम से मिलेगी राहत

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *