दून में छह फ्लाईओवर और एक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अगले माह होगा शुरू, जगह-जगह जाम से मिलेगी राहत।
देहरादून– मोतीचूर से मोहकमपुर तक छह फ्लाईओवर और एक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अगले माह शुरू कर दिया जाएगा। विभागीय स्तर पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। इसके निर्माण से जहां जाम से मुक्ति मिलेगी,वहीं वाहन चालकों को अपने गणतंव्य तक पहुंचने में कम समय लगेगा।
गौरतलब है कि हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह स्थान ऐसे हैं, जहां सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मोतीचूर से मोहकमपुर तक 6 फ्लाईओवर और एक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाना है। फरवरी माह से रायवाला और छिद्दरवाला में फ्लाई ओवर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभागीय स्तर पर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। अतिक्रमण हटाने को लेकर विभाग द्वारा मोहकमपुर से लाल तप्पड़ तक नोटिस जारी कर दिए गए हैं। प्रोजेक्ट इंजीनियर रोहित पंवार ने बताया कि रायवाला और छिद्दरवाला मे थ्री स्पेन अंडर पास बनाया जाएगा, जिसके दोनों तरफ 450 मीटर की अप्रोच रोड बनाई जाएगी। फ्लाई ओवर के दोनों तरफ 7 मीटर की सर्विस रोड होगी। इस सर्विस रोड पर होने वाले अतिक्रमण को हटाया जाएगा। वहीं, मोहकमपुर से लेकर कुआंवाला तक दो किलोमीटर की एलिवेटेड रोड बनाइ जाएगी।
रायवाला में फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सर्विस रोड पर पसरे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। फ्लाई ओवर के दोनों तरफ 7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जाएगी।फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान बाधा बनने वाले अतिक्रमण को सबसे पहले हटाया जाएगा। मोहकमपुर से लाल तप्पड़ तक अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही छिद्दरवाला, नेपाली फार्म और रायवाला मे भी अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किए जाएंगे। फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा। 7 दिन के भीतर अतिक्रमण न हटाने की सूरत में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट इंजीनियर रोहित पंवार का कहना है कि विभागीय स्तर पर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं । फरवरी माह में फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू करने की पूरी संभावना है। करीब ढाई साल के भीतर फ्लाई ओवर का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
फ्लाईओवर निर्माण से स्थानीय व्यापारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। फ्लाईओवर निर्माण के बाद रायवाला के मुख्य बाजार मे सन्नाटा पसर जाएगा। खांड गांव पुलिया से लेकर पंजाब नेशनल बैंक के समीप तक सभी दुकान प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, प्रभावी होने वाले व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान व जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता भी की गई। प्रोजेक्ट इंजीनियर रोहित पंवार का कहना है कि रायवाला मे बनाए जाने वाले फ्लाई ओवर के एक और रेलवे की भूमि है जिसके चलते फ्लाई ओवर पर पिलर बनाने का कोई औचित्य नहीं है।
रायवाला में फ्लाईओवर निर्माण के बाद हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी साथ ही ग्रामीणों को हाईवे क्रॉसिंग करने मे दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। रेलवे फाटक बंद होने से लगने वाला जाम हाईवे तक पहुंच जाता था, जिसके चलते हाईवे पर राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।


