सीएम धामी अंकिता के माता-पिता से मिलेंगे, सरकार हर जाँच के तैयार।

सीएम धामी अंकिता के माता-पिता से मिलेंगे, सरकार हर जाँच के तैयार।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है और सभी तथ्यों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। धामी ने कहा कि तीनों आरोपियों को कठोर कारावास की सजा दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अंकिता के माता-पिता से मिलेंगे और उनसे बात करेंगे। अंकिता के माता-पिता जो कहेंगे सरकार हर जांच कराने को तैयार है। उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर के ऑडियो मामले पर सीएम धामी ने कहा कि ऑडियो जारी करने वालों से जवाब मांगा जा रहा है ताकि मामले में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि ऑडियो में कई प्रकार की बातें हैं, इसलिए इसकी सत्यता आवश्यक है। धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ऑडियो के आधार पर विपक्ष राज्य में बड़ा बवंडर कर रहा है और राज्य को बदनाम करने के लिए दिल्ली में प्रेस वार्ता कर रहा है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार सभी प्रकार की जांचों के लिए तैयार है और एक ऑडियो रिलीज करके दिल्ली में प्रेस वार्ता करना क्या षडयंत्र नहीं है। उन्होंने पूर्व विधायक सुरेश राठौर से भी सामने आने को कहा है। सुरेश राठौर वर्तमान में विवादों में घिरे हुए हैं और उन पर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामलों में आरोप लगे हैं। हाई कोर्ट ने हाल ही में सुरेश राठौर को गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *