एसटीएफ टीम को मिली बड़ी कामयाबी, जंगली जानवरों के नाखून के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ।

एसटीएफ टीम को मिली बड़ी कामयाबी, जंगली जानवरों के नाखून के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने दो वन्य जीव तस्करों को देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक भालू पित्त व पांच जंगली जानवरों के नाखून बरामद किए गए हैं। एसएसपी ,एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया ​कि एसटीएफ को सूचना मिली कि विकासनगर क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा भालू पित्त की अवैध तस्करी हो रही है, जिस पर विकासनगर से यमुनोत्री जाने वाले रास्ते हतीयारी ग्राम से पहले मोटर साइकिल पर जाते हुए दो युवकों को शक के आधार पर पूछताछ कर जांच की गई तो उनके पास से एक भालू पित्त व पांच नाखून जंगली जानवर के बरामद किए। जब उन व्य​क्तियों से सख्ती पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी पहचान भगवान सिंह रावत पुत्र सूरज सिंह निवासी ग्राम कांडेयू थाना विकासनगर देहरादून व जितेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र स्व. गोविंद सिंह निवासी ग्राम मदरासु थाना विकासनगर जिला देहरादून के रूप में बताया। इन युवकों पर वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के​ खिलाफ कार्यवाही के लिए तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) को जानकारी दें। जानकारी देने वाला का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के ​खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी, ताकि बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *