टिहरी क्षेत्रान्तर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड की 05 टीमें मौके के लिए रवाना।
देहरादून– जनपद टिहरी नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड की 05 टीमें मौके के लिए रवाना। जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा SDRF वाहिनी नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई, थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बस संख्या UK14PA1769 बस में करीब 28 लोगों के सवार होने की जानकारी दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री बाहरी राज्यों के बताए गई है, बस दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की पुष्टि हुई है, जिसमे 5 महिलाये और एक पुरुष शामिल है अन्य 24 घायलों को SDRF टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल व ऋषिकेश ऐम्स भेजा गया है।

