अल्मोड़ा में 160 विस्फोटक जिलेटिन रॉड मिली, जूनियर स्कूल के कैंपस के पास में मिला विस्फोटक, पुलिस जाँच में जुटी।
देहरादून– अल्मोड़ा में 160 विस्फोटक जिलेटिन रॉड मिली
एक जूनियर स्कूल के कैंपस के पास में मिला विस्फोटक
विस्फोटक जिलेटिन रॉड मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप
डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची घटनास्थल
एसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पिंचा ने दी जानकारी
जिलेटिन रॉड के बारे में जुटाए जा रही है जानकारी
आखिर जिलेटिन रॉड का किस काम के लिए होना था इस्तेमाल
अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रुका।
राजकीय उ0मा0वि0 डबरा के प्रधानाचार्य द्वारा थाना सल्ट को सूचना को दी कि स्कूल के पास खेलते वक्त बच्चों को जंगल में कुछ संदिग्ध पदार्थ दिखाई दिया । सल्ट पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। घटनास्थल से कुल 161 जैलेटिन की रॉड बरामद हुई।
तत्काल बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड टीमों को मौके पर बुलाया गया। सैंपल कलेक्ट किए गए है। थाना सल्ट में अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जैलेटिन की रॉड किसके द्वारा और क्यों लाई गई थी इसी संबंध में पुलिस टीम द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी।
मुख्यत जैलेटिन की रॉड सड़क निर्माण कार्यों में पत्थर तोड़ने के काम में लाई जाती है।
एसएसपी अल्मोड़ा ने जनमानस से अपील की गई है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें,


