देवस्थानम बोर्ड को 2 साल पूर्ण होने पर पंडा पुरोहितो की जन आक्रोश रैली
उत्तराखंड- चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड गठन के दो साल पूरे होने के मौके पर पंडा पुरोहित समाज ने राजधानी देहरादून में अभिशाप रैली निकालकर बोर्ड का विरोध किया है। राजधानी के गांधी पार्क से सचिवालय कुच कर रहे पंडा पुरोहितों को पुलिस ने बेरेकेडिंग लगाकर रोका। जहां पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की भी हुई है। वहीं आक्रोशित पुरोहितों का साफ तौर पर कहना है कि हम पहले ही दिन से बोर्ड का विरोध कर रहे है। जिसके खिलाफ आज रैली निकाली गई है। वहीं देवस्थानम बोर्ड के विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी शामिल हुए और धरने में बैठे। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया की सरकार कमेटी बनाकर फैसला लेने की बात कर रही है। लेकिन जब बोर्ड बना तब भी आपकी सरकार थी और आप भी विधायक के तौर पर सदन में मौजूद थे। ऐसे में कमेटी की बात करना केवल टालने वाली बात है। जिसमे खिलाफ लड़ाई लगातार जारी रहेगी।



