मालगाड़ी से टकराकर हाथी के बच्चे की मौत पार्क महकमे में हड़कंप

मालगाड़ी से टकराकर हाथी के बच्चे की मौत पार्क महकमे में हड़कंप
Spread the love

उत्तराखंड –  हरिद्वार राजाजी टाइगर रिजर्व में आज तड़के एक मालगाड़ी से टकराकर एक हाथी के बच्चे की मौत हो गयी। घटना राजाजी के मोतीचूर रेन्ज की है। वह महकमे के अनुसार देर रात हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर था अचानक उसी दौरान एक मालगाड़ी वंहा से गुजरी। उस दौरान यह पांच वर्षीय नर हाथी ट्रैन से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद से ही पार्क महकमे में हड़कंप मच गया है। रेन्ज अधिकारी महेंद्र गिरी जे अनुसार इस मार्ग पर लगातार गस्त की जाती है। यह टैक बहुत लंबा है। हाथी कब किधर से पार करे यह तय नही होता। हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *