फिर आ रहे है उत्तराखंड, भाजपा की नैया पार लगाने, बीजेपी के दिग्गज नेता

फिर आ रहे है उत्तराखंड, भाजपा की नैया पार लगाने, बीजेपी के दिग्गज नेता
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को उत्तराखंड आ रहे हैं। पीएम मोदी देहरादून में एक विशाल जनसभा के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगे। बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर बेहद उत्साहित है और पार्टी नेता उनके दौरे को ऐतिहासिक बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। दरअसल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डबल इंजन की उत्तराखंड की जनता से अपील की थी और उत्तराखंड की जनता ने उनकी अपील को हाथों-हाथ लेते हुऐ उत्तराखंड में बीजेपी को तीन चौथाई बहुमत का अब तक का रिकॉर्ड जनादेश दिया। अब फिर से प्रधानमंत्री देहरादून आ रहे हैं और वह एक बार फिर से उत्तराखंड की जनता से पहाड़ पर कमल खिलाने की अपील करने आ रहे हैं। उत्तराखंड बीजेपी को भी अपनी चुनावी वैतरणी पार लगाने के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही आसरा है। बीजेपी प्रवक्ता नवीन ठाकुर का कहना है कि पार्टी पीएम के दौरे को लेकर बेहद उत्साहित है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *