सहस्त्र धारा पर्यटन स्थल में हुआ बड़ा नुकशान, होटल, रेस्टोरेंट टूटे, देखिए वीडियो

सहस्त्र धारा पर्यटन स्थल में हुआ बड़ा नुकशान,  होटल, रेस्टोरेंट टूटे, देखिए वीडियो
Spread the love

देहरादून– प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सात जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

देहरादून, चमोली, चम्पावत, उधमसिंह नगर, बागेश्वर,

पिथौरागढ़ एवं नैनीताल मे भारी बारिश की संभावना

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नेनीताल, देहरादून और पिथौरागढ मे आज स्कूलों की छुट्टी

पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला, डीडीहाट, और मुंसियारी ब्लॉक मे स्कूलों की छुट्टी

मौसम के रेड अलर्ट के चलते डीएम ने स्कूल बंद रखने के दिए आदेश ।।

कई इलाकों में बरसात के चलते जलभराव और आपदा जैसे हालात ।

1 से 12 वी तक के सभी स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।।

डीएम सविन बंसल ने हालात देखते हुए सुबह सुबह जारी किए आदेश।।

देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से हुई भारी तबाही

देहरादून के सहस्त्र धारा पर्यटन स्थल में हुआ बड़ा नुकशान होटल, रेस्टोरेंट टूटे।

भारी वर्षा के चलते कारलीगाढ सहस्त्रधारा में रात्रि में बादल फटने की घटना,

जिला प्रशासन का रेस्क्यू एंड रिलीफ ऑपरेशन जारी

जिला प्रशासन ने आसपास के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट

घटना की सूचना मिलते ही डीएम सविन बंसल ने संभाली कमान; रात ही विभागों से समन्वय कर; मौके पर भी भेजी रेस्क्यू टीमें

एसडीआरएफ; एनडीआरफ; लोनिवि; द्वारा साजो सामान जेसीबी उपकरण सहित रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना में कुछ दुकान बह गई है; जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है,

दो लोग मिसिंग बताये जा रहे हैं जिनकी खोजबीन जारी है

आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड में जिला प्रशासन; आईआरएस सिस्टम से जुड़े विभाग सक्रिय मोड में

डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी रात्रि में ही पहुंची घटनास्थल पर

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *