देहरादून में कांग्रेस की रैली, यातायात रहेगा प्रभावित, देखे रूट पालन।
देहरादून-कांग्रेस के राजभवन कूच के चलते बना यातायात बना डायर्वजन प्लान
देहरादून। कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस का आज प्रस्तावित राजभवन कूच के चलते पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट प्लान बनाया है।
कांग्रेस भवन से रैली जानी है। इसके चलते ओरियण्ट चौक से ग्लोब चौक जाने वाले ट्रैफिक को कनक चौक की ओर डायर्वट किया जाएगा। कांग्रेस भवन से रैली के प्रस्थान होने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की और भेजा जायेगा, वहीं रैली के पीछे कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा। रैली के बहल चौक पास करने पर राजपुर रोड ओर बैनी बाजार चौक से आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार रोक-रोक कर चलाया जाएगा। रैली के बहल चौक पास करनें पर एनेक्सी तिराहा से हाथीबडकला की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा, उक्त ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुये बिन्दाल की ओर डायर्वट किया जायेगा। रैली के राज प्लाजा पहुॅचने पर राजपुर रोड से कैण्ट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को घण्टाघर की ओर डायर्वट किया जायेगा। रैली के दिलाराम चौक पहुॅचने पर कालिदास रोड से आने वाले ट्रैफिक को पथिरियापीर से नेशविला रोड के लिये डायर्वट किया जायेगा। इसलिए रैली के दोरान असुविधा से बचने के लिये राजपुर रोड और हाथीबडकला रोड को समय 11.30 से रैली समाप्ति तक उपयोग करने सें बचने की अपील पुलिस ने की हैं।
बॉक्स
ये है डायर्वट प्वांइट
दिलाराम चौक
ऐनेक्सी तिराहा
कालीदास तिराहा
ओरियण्ट चौक
पेसिफिक तिराहा
ग्लोब चौक
वाटिका तिराहा


