नामी स्कूल के नाम पर बना डाला फ़र्ज़ी स्कैनर, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।
देहरादून– एसटीएफ उत्तराखंड की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्रवाई निजी स्कूल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “SchoolPad” हैकिंग एवं ठगी के मामले में सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही दिनों में किया खुलासा।
राजधानी देहरादून के एक नामी स्कूल के नाम पर फ़र्ज़ी स्कूल एप बनाकर अभिभावकों से धोखाधड़ी करने के मामले में उत्तराखंड STF ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, पूछताछ में एसएसपी STF ने बताया कि अभियुक्तों ने ऑफिशियल विद्यालय का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “SchoolPad” ऐप की कॉपी करते हुए फर्जी इंटरफेस तैयार किया गया, फिर तकनीकी तरीकों से असली प्लेटफॉर्म को हैक करते हुए सिस्टम में सेघ लगाकर तीनों शाखाओं (सिटी कैंपस, रिवरसाइड और मोहाली) के विद्यार्थियों के नाम, संपर्क विवरण और लॉगिन जानकारी हासिल की गई और सक्षम रोबोटिक्स लैब” शुल्क के नाम पर ₹4990/- जमा करने का संदेश विद्यार्थियों और अभिभावकों को भेजा गया। संदेश को इस तरह से डिजाइन किया गया कि वह स्कूल की आधिकारिक सूचना लगे, जिससे लोग आसानी से भ्रमित हो जाएँ।
अभियुक्तमोहम्मद रिजवान (पुत्र बालम खान) के विरुद्ध थाना इज्जतनगर, बरेली में एफ.आई.आर. में मुकदमा पंजीकृत है तथा वह पूर्व में भी जेल जा चुका है व सुदामा दिवाकर (पुत्र ओम प्रकाश) के विरुद्ध पूर्व में थाना इज्जतनगर में एफ. आई. आर. मुकदमा पंजीकृत है तथा वह वर्ष 2023 में जेल जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ०, नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि एक प्रकरण इंटरनेशनल स्कूल देहरादून, उत्तराखंड द्वारा माह जुलाई 2025 में दर्ज कराया गया जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि हमारे विद्यालय के छात्र-संबंधित ऐप में गंभीर साइबर बुलीइंग हैकिंग हुई व विद्यार्थियों को भ्रामक संदेश भेजे जाने लगे। विद्यालय का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “SchoolPad” है जिसका उपयोग विद्यार्थी और अभिभावक प्रतिदिन स्कूल अपडेट देखने, समय सारिणी जानने तथा विद्यालय शुल्क जमा करने आदि के लिए करते हैं। शिकायतकर्ताद्वारा बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने बिना अनुमति प्रवेश किया व विद्यार्थियों के नाम, संपर्क विवरण और लॉगिन डेटा जैसी जानकारी लीक किया व हेकर हमारे विद्यालय की तीनों शाखाओं सिटी कैंपस, और मोहाली के छात्र डेटा तक पहुँच बना ली। और उन्होंने स्कूलपद प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों ओर अभिभावकों को एक फर्जी संदेश भेजा, जिसमें ₹4990/- की राशि एआई सक्षम रोबोटिक्स लैब के लिए जमा करने को कहा गया और यह संदेश आधिकारिक प्रतीत भी हो रहा थाव अभिभावकों को धोखे से निजी जानकारी देने या शुल्क गलत खाते में जमा करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
विवेचना के दौरान साईबर थाना पुलिस टीम द्वारा अभियोग में प्रकाश में आए विद्यालय का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बैंक खातों तथा मोबाइल नम्बरों का सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी/ डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना के बैक के लाभार्थी खाता! धारक मोहम्मद रिजवान पुत्र बालम खान निवासी ग्राम मुल्लापुर पोस्ट रिठौरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र-19 साल सुदामा दिवाकर पुत्र ओम प्रकाश निवासी आकाश पुरमआर०के० यूनिवर्सिटी, बरेली, नज़दीक बब्ब स्किराना स्टोर टोर, और मोहम्मद फ़राज़ पुत्र सरताज निवासी बनखाना गुलाबनगर बरेली उत्तरप्रदेश उ*म्र-18 साल को चिन्हित करते हुये अभियुक्त की तलाश जारी की। साईबर टीम द्वारा बीएनएसएस के अन्तर्गत प्रकाश में आये अभियुक्त मोहम्मद रिजवान पुत्र बालम खान, सुदामा दिवाकर पुत्र ओम प्रकाश व मोहम्मद फ़राज़ पुत्र सरताजकी तलाश बरेली उ0प्र0 जाकर की गयी व अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही बीएनएसएस के अन्तर्गत की गई।
अभियुक्तद्वारा ऑफिशियलविद्यालय का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “SchoolPad” ऐप की प्रतिरूपित करते हुए फर्जी इंटरफेस तैयार किया ओर फिर तकनीकी तरीकों से असली प्लेटफॉर्म में अनधिकृत प्रवेश (हैकिंग) कियासिस्टम में सेघ लगाकर तीनों शाखाओं (सिटी कैंपस, रिवरसाइड और मोहाली) के विद्यार्थियों के नाम, संपर्क विवरण और लॉगिन जानकारी हासिल कीवएआई सक्षम रोबोटिक्स लैब” शुल्क के नाम पर ₹4990/- जमा करने का संदेश विद्यार्थियों और अभिभावकों को भेजा गया संदेश को इस तरह से डिजाइन किया गया कि वह स्कूल की आधिकारिक सूचना लगे, जिससे लोग आसानी से भ्रमित हो जाएँ।
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने साईबर अपराध हेतु जिस बैंक खातों का प्रयोग किया गया है उसमें मात्र कुछ माह में ही करोडो रूपयों का लेन-देन होना प्रकाश में आया है। जाँच में यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्तगण के विरुद्ध देश के कई राज्यों मेसाईबर अपराधोंमें FIR व अन्य शिकायतें दर्ज हैं। जिसके सम्बन्ध में जानकारी हेतु अन्य राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क किया जा रहा है। कुछशिकायतें निम्नवत है।
। -मोहम्मद रिजवान (पुत्र- बालम खान) के विरुद्ध थाना इज्जतनगर, बरेली में एफ.आई.आर. संख्या 296 2025 अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धाराएं 318(4), 319(2), 338, 338(3), 340(2) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(d) में मुकदमा पंजीकृत है।
2-सुदामा दिवाकर (पुत्र ओम प्रकाश) के विरुद्ध पूर्व में थाना इज्जतनगर में एफ. आई. आर. संख्या 70/2023 अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धाराए 379 एवं 411 में मुकदमा पंजीकृत है।
अभियुक्त व्यक्ति कानाम व पता। मोहम्मद रिजवान पुत्र वालम खान निवासी ग्राम मुल्लापुर पोस्ट रिठौरा जिला बरेली
उत्तर प्रदेश उम्र 19 साल
2- सुदामा दिवाकर पुत्र ओम प्रकाश निवासी आकाश पुरमआर०के० यूनिवर्सिटी, बरेली
- 3-मोहम्मद फ़राज पुत्र सरताज निवासी बनखाना गुलाबनगर बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 18 साल।

