मनसा देवी में हादसे की सूचना, बिजली का तार टूटने से करेंट लगने के बाद भगदड़।
हरिद्वार– मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, बिजली का तार गिरने से बड़ा हादसा
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक बिजली का हाई वोल्टेज तार गिर गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की संभावना जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।

श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए हरिद्वार पहुंचे हुए हैं। इसी दौरान मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मचने से 6 से 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बिजली के खुले तार की चपेट में आने से करंट लगने की घटना हुई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ शुरू हो गई।
स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

