राजधानी देहरादून मे जोरदार धमाका, फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड ने किया घटनास्थल का निरीक्षण।

राजधानी देहरादून मे जोरदार धमाका, फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड ने किया घटनास्थल का निरीक्षण।
Spread the love

देहरादून–

राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र स्थित घर में जोरदार धमाका।

 

मौके पर फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाकर घटनास्थल का किया गया निरीक्षण।

एलपीजी सिलेंडर में रात भर रिसाव हुई और बिजली के तारों से हुई स्पार्किंग के कारण ब्लास्ट को बताया गया मुख्य कारण

LPG सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण हुए धमाके से झुलसे 05 लोग,

मौके पर फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाकर घटनास्थल का किया गया निरीक्षण।

राजधानी के पटेल नगर इलाके में रविवार तड़के जोरदार ब्लास्ट के साथ उठी लपटों से 5 व्यक्ति झुलस गए, पुलिस ने धमाके की वजह एलपीजी सिलेंडर से हुए गैस रिसाव को बताया। हालांकि, घटना के बाद फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाकर घटनास्थल को बारीकी से जाँच की गई।

सुबह सवेरे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी (पूर्वी पटेलनगर) में एक घर में ब्लास्ट हुआ है, जिस में 5 लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर प्रभारी पटेलनगर के कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, 2 व्यस्क और 3 बच्चे झुलसे हुए थे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम व बम डिस्पोजल स्क्वाड को भी जांच के लिए बुलाया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *