तीनो विकासखंडों में पंचायत चुनाव के 459 बूथों पर मतदान शुरू,जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन का प्रथम चरण शांतिपूर्ण, मतदाता उत्साहित।

तीनो विकासखंडों में पंचायत चुनाव के 459 बूथों पर मतदान शुरू,जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन का प्रथम चरण शांतिपूर्ण, मतदाता उत्साहित।
Spread the love

देहरादून–

पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश में प्रथम चरण की वोटिंग जारी

पहले चरण में 18004 पदों के लिए डाले जा रहे हैं वोट

देहरादून जनपद के चकराता, कालसी और विकासनगर में हो रहा है पहले चरण का मतदान

सुबह से ही बूथों पर लगी है मतदाताओं की लंबी लाइन

सुबह 8:00 बजे से चल रही है मतदान की प्रक्रिया

शाम 5 बजे तक होगा मतदान

तीनो विकासखंडों में पंचायत चुनाव के 459 बूथों पर मतदान शुरू,  जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन का प्रथम चरण शांतिपूर्ण, मतदाता उत्साहित, त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गई है। जिले के तीनों विकासखंड अगस्त मुनि जखोली एवं ऊखीमठ के कुल 459 मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान में भाग ले रहे हैं। निर्वाचन की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान प्रक्रिया को निर्बाध एवं निष्पक्ष बनाए रखने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में गुरुवार को

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई, जिला ऊधमसिंह नगर में बूथ न0 3 पर लाईन में लगकर मतदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी बिशना देवी ने भी मतदान किया।

मुख्यमंत्री ने सभी ग्रामीण मतदाताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उत्साह पूर्वक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट राज्य में पंचायतों को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *