त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां की पूरी, बरसात के सीजन में एसडीआरएाफ की विशेष चौकसी के निर्देश।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां की पूरी, बरसात के सीजन में एसडीआरएाफ की विशेष चौकसी के निर्देश।
Spread the love

देहरादून– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज 24 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शांतिपूर्ण व सुरक्षित मतदान के लिए आयोग द्वारा व्यापक इंतजाम किए गये हैं। मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं हैं। सोमवार को आठ पोलिंग पार्टियां भेजी गई थीं। मंगलवार को 497 पार्टियां रवाना की गईं। बुधवार को बाकी 5300 से अधिक पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दी गई। सभी प्रेक्षक भी मौके पर पहुंच चुके हैं। पहले चरण के मतदान में 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य आज मतपेटियों में कैद हो जाएगा। पहले चरण में सदस्य ग्राम पंचायत के 2247, प्रधान के 9731, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 4980 और सदस्य जिला पंचायत के 871 प्रत्याशियों का चुनाव होगा।

प्रदेश के जनपदों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने बैक्लिपिक प्लान भी तैयार किये हुए हैं। जिसमें मतदान केन्द्र तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग के आलाव अन्य संपर्क मार्गों को भी चिहिन्त कर लिया गया है। रास्ते बंद होने पर जीसीबी मशीने तैनात करने के साथ ही बड़ी संख्या में मैनपावर भी प्राकृतिक दृष्टि से पहले से ही संवेदनशील रहे इलाकों में तैनात किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरे चुनाव पर नजर रखने व पल-पल की अपडेट के लिए मास्टर कंट्रोल तैयार किया है। मास्टर कंट्रोल में तैनात अधिकारी और कर्मचारी पोलिंग पार्टियां से समन्वय स्थापित करने के साथ ही जिलों से भी लगातार रिपोर्ट प्राप्त कर रहे हैं। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है। कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग में उपायुक्त प्रभात कुमार सिंह को बनाया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रथम चरण में कुल 4679 मतदान केंद्रों के तहत 5823 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 1521 संवदेशनशील और 533 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। मतदान की सुरक्षा में 18 हजार से अधिक पुलिस और अन्य बलों के जवानों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षित मतदान कराने के निर्देश दिए। बरसात के सीजन में एसडीआरएाफ को भी विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गये हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *