छांगुर बाबा का निकला देवभूमि कनेक्शन, यूपी एटीएस ने की कार्रवाई, धर्मांतरण पर 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

छांगुर बाबा का निकला देवभूमि कनेक्शन, यूपी एटीएस ने की कार्रवाई, धर्मांतरण पर 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Spread the love

देहरादून– धर्मांतरण रैकेट के सरगना छांगूर बाबा के नेटवर्क की परछाई अब देहरादून तक पहुंच गई है। यूपी एटीएस द्वारा अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मांतरण से जुड़े मामले में पाँच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है अवैध धर्मांतरण के रैकेट का नेटवर्क देहरादून से भी जुड़ा हुआ पाया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश एटीएस ने दून के सहसपुर और डोईवाला क्षेत्र से एक व्यक्ति और महिला को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

यूपी एटीएस और ईडी की टीम छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है। धर्मांतरण का संगठित रैकेट चलाने वाला छांगुर का नेटवर्क केवल भारत में ही नही बल्कि कई इस्लामिक देशों से जुड़ा हुआ है। अब खबर ये भी आ रही है कि उसका नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी है। सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएश ने सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर से अब्दुल रहमान नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है इस खेल में शामिल डोईवाला से महिला मरियम से भी पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है छांगुर के धर्मांतरण रैकेट के ठिकानों को लेकर एटीएस ने ये छापेमारी की है। माना जा रहा है इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया हमने इस मामले में एसएसपी देहरादून को जांच के निर्देश दिए हैं। जिन स्थानों पर यूपी एटीएस ने कार्रवाई की है वहां टीम जाकर लोगों से पूछताछ करेगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

SSP देहरादून के निर्देश पर गठित जांच टीम ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव कुछ संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडीज़ की निगरानी शुरू की। इसी दौरान रानीपोखरी क्षेत्र से एक युवती की प्रोफाइल सामने आई, जिसकी कड़ी आगरा में दर्ज एक पुराने केस से जुड़े आरोपी से मिली।

युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उनका काम करने का तरीका सामने आया। पुलिस ने युवती के परिजनों को भी पूरे मामले की जानकारी दी।

फिलहाल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, युवती के संपर्क में उत्तर प्रदेश, गोवा और दिल्ली की कुछ संदिग्ध सोशल मीडिया आईडीज़ पाए गए हैं। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर पुलिस की टीमें संबंधित राज्यों में रवाना की गई हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *