राजधानी देहरादून के रिस्पना में गिरा आम से भरा ट्रक, राहगीरों ने उठाया मौके का फायदा, देखें वीडियो।

राजधानी देहरादून के रिस्पना में गिरा आम से भरा ट्रक, राहगीरों ने उठाया मौके का फायदा, देखें वीडियो।
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा उस वक्त हो गया, जब आम से भरा एक ट्रक रिस्पना पुल पर अचानक पलट गया। ट्रक के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक में भरे आम सड़क पर बिखर गए, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर आवागमन सुचारू कराने की कोशिश की है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए शहर में जाम की स्थिति बन गई थी, वहीं राहगीरों में आम लूटने कि होड़ मच गई और देखते ही देखते सड़क पर जाम कि स्थिति हो गई। दिखिए वीडियो में किस तरह आमो कि लूट कि गई।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *