ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने किया निलम्बित, कांग्रेस नेताओ और ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव।

ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने किया निलम्बित, कांग्रेस नेताओ और ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव।
Spread the love

त्यूणी– पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर उठे सवाल सेना के जवान की त्यूणी पुलिस में नियुक्त कां0 सुनील चौहान व कां0 मुनेश रावत को थाना त्यूणी क्षेत्र अंतर्गत वाहनों की चेकिंग व पूछताछ के दौरान अनावश्यक पिटाई का मामला सामने आया था, जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने त्यूणी थाना का घेराव किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह बड़ी संख्या में अपने समर्थको व ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पुलिस प्रशासन की तानाशाह व बर्बर कार्यशैली और गुंडागर्दी पर सावाल उठाये और कहा कि यह कृति किसी पर रूप में स्वीकार्य नहीं कि जाएगी। पुलिस प्रशासन ने मात्र 2 सिपाहियों को निलंबित कर मामले से पल्ला झाड़ दिया। उन्होंने कहा कि आज ये मात्र एक सांकेतिक धरना है। सेना के सम्मान के लिये जो लड़ाई आज त्यूणी से शुरू की गई है इसे अंजाम तक भी पहुंचाया जायेगा। हम सैन्य जवानों के सम्मान की लड़ाई को सड़क से सदन तक और न्यायपालिका में भी लड़ने का कार्य करेंगे।

देश की सीमाओं की रक्षा के लिये तत्पर सेना के जवान दीपक थापा के साथ नशे में धुत्त हो कर अमानवीय व बर्बरतापूर्वक तरीके से मारपीट करने वाले त्यूणी थाने के एसएचओ व पुलिसकर्मियों के खिलाफ शासन व प्रशासन द्वारा उचित धाराओं में कानूनी कार्यवाई नहीं किये जाने पर आज विरोध प्रकट करने के लिये स्थानीयजनों के साथ त्यूणी थाने के घेराव किया गया।

ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता करने वाले आरक्षियों को एसएसपी देहरादून ने किया निलम्बित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना त्यूणी में नियुक्त कां0 सुनील चौहान व कां0 मुनेश रावत को थाना त्यूणी क्षेत्र अंतर्गत वाहनों की चेकिंग व पूछताछ के दौरान अनावश्यक बल प्रयोग किए जाने वह अनुशासनहीनता किए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *