शिव सेना ने चुनाव के लिए कसी कमर, उत्तराखंड शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर भारत समन्वयक व राष्ट्रीय सचिव कैप्टेन की आपसी सहमति से सभी पदाधिकारीयों को किया बहाल, सभी को मिली 2027 विधानसभा की जिम्मेदारी।
देहरादून– आज राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर भारत समन्वयक गुलाबचंद दुबे व राष्ट्रीय सचिव कैप्टेन अभिजीत अडसूल की आपसी सहमति एवं बातचीत से राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तरभारत समन्वयक गुलाबचंद दुबे द्वारा पत्र के माध्यम से उत्तराखंड शिवसेना को बताया गया कि पूर्व राज्य प्रमुख द्वारा द्वेषपूर्ण मानसिकता के आधार पर जिन पदाधिकारियों को पद मुक्त किया गया था उन्हें उनके पद पर बहाल किया गया है। जिससे सभी पदाधिकारी शिवसेना में पूर्ण विश्वास रखते हुए अपना कार्य करते रहे।और शिव सेना को प्रदेश में आगे बढ़ाते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।

जिन पदाधिकारियों को पद बहाल किया गया है उनमें राहुल चौहान प्रदेश प्रभारी, काजल सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला आघाड़ी, शुभम शर्मा युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष, उत्कर्ष खंडूरी आई टी सेल प्रदेश अध्यक्ष, राकेश सकलानी प्रदेश उपाध्यक्ष,दीप्ति सनवाल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला अघाड़ी,अखिल शर्मा प्रदेश महासचिव,रवि कुमार पांडेय प्रदेश प्रवक्ता, मीनू अग्रवाल प्रदेश महासचिव महिला अघाड़ी,उमेश बिष्ट प्रदेश सचिव, साहिल अली खान प्रदेश सचिव, भानु प्रताप जिलाध्यक्ष देहरादून, निशा मेहरा जिलाध्यक्ष देहरादून महिला अघाड़ी।


