नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यक्ति की निर्मम हत्या, चम्मच से किए कई वार।

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यक्ति की निर्मम हत्या, चम्मच से किए कई वार।
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून के थाना प्रेमनगर के मांडूवाला में नशा मुक्ति केंद्र में युवक की निर्मम हत्या।।

नशा मुक्ति केंद्र में ही भर्ती दो युवकों ने चम्मच से की हत्या।।

मेरठ का रहने वाला था 52 वर्षीय मृतक अजय।।

8 अप्रैल को ही परिवार ने कर्मा नशा मुक्ति में करवाया था भर्ती।।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस।।

शव को कब्जे में लेकर की जा रही आगे की कार्यवाही।।

नशा मुक्ति केंद्र संचालक से भी पुलिस कर रही पूछताछ।।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले मृतक ने आरोपियों को दी थी गाली, गाली देने से थे नाराज।

हत्या करने के पीछे और क्या रही वजह जुटा रही जानकारी।।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडुवाला इलाके में स्थित है नशा मुक्ति केंद्र।।

मामूली कहासुनी को लेकर नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती एक व्यक्ति की हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने लिया हिरासत में।

हिरासत में लिए गए दोनो अभियुक्त भी उक्त नशा मुक्ति केन्द्र में थे भर्ती

02 दिन पहले हुए विवाद के दौरान मृतक द्वारा गाली दिये जाने से क्षुब्ध होकर अभियुक्तों द्वारा दिया गया घटना को अंजाम। चम्मच से मृतक के गले तथा सीने पर वार कर की उसकी हत्या।

कर्मा वेल्फेयर सोसाइटी नाम से मांडूवाला वाला में स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती हरमनदीप सिंह पुत्र स्व0 जगसीर सिंह द्वारा अपने एक साथी गुरदीप सिंह पुत्र गंडा सिंह के साथ मिलकर एक व्यक्ति अजय कुमार पुत्र बलजीत सिंह निवासी हापुड रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश की नुकीली चीज चम्मच से वार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लिया गया।

हरमनदीप सिंह को दिनांक: 13-04-25 को तथा अभियुक्त गुरदीप सिह को दिनाकं: 31-03-25 को उनके परिजनों द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था। 02 दिन पूर्व अभियुक्तों का किसी बात को लेकर मृतक अजय कुमार से विवाद हुआ था, जिसे नशा मुक्ति केन्द्र संचालक व अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव कर सुलझाया गया था।

पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि 02 दिन पूर्व हुए विवाद में मृतक अजय कुमार द्वारा उन्हें गालियां दी गई थी, जिससे क्षुब्ध होकर उनके द्वारा उसे मारने की योजना बनाई गयी थी तथा योजना के मुताबिक आज जब अजय कुमार कमरे पर अपने बिस्तर पर सोया था, इस दौरान उक्त दोनो युवक कमरे में गये, व उनमें से एक ने उसका मुहं दबाया तथा दूसरे युवक द्वारा चम्मच से उसके गले व छाती पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दोनो अभियुक्त नशा मुक्ति केन्द्र से भागने की फिराक में थे, पर घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *