फिर दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, हादसे में 10 स्कूली बच्चो को रोंद डाला, देखें विडिओ।

Spread the love

देहरादून– सेलाकुई क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रों को रौंद दिया। हादसे में कुल 10 छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब निगम रोड स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की छुट्टी हो रही थी। छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह नौ छात्रों को अपनी चपेट में लेती चली गई और साथ ही सड़क पर खड़े तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल छात्र-छात्राओं को अस्पताल भिजवाया। आठ घायलों का उपचार धूलकोट स्थित अस्पताल और एक का उपचार झाझरा स्थित अस्पताल में चल रहा है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *