बिजली व गैसे पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि,महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रदेश भर में फूंके जाएंगे राज्य व केंद्र सरकार के पुतले।

Spread the love

देहरादून– प्रदेश के उपभोक्ताओं को अब बिजली 5.62 प्रतिशत अधिक कीमत चुका कर खरीदनी पड़ेगी और रसोई गैस के एलपीजी सिलेंडर पर केंद्र सरकार पहले ही पचास रुपए की वृद्धि व पेट्रोल डीजल पर दो रुपए प्रति लीटर एक्साइज की वृद्धि कर चुकी है जिससे पहले से ही महंगाई की मार से परेशान पूरे देश की जनता पर राज्य व केंद्र की सरकार ने महंगाई का बम फोड़ा है इसके खिलाफ प्रदेश कांग्रेस प्रदेश भर में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर कल रविवार दोपहर को प्रदेश के हर जिला महानगर मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकारों का पुतला दहन करेंगे। उत्तराखंड एक जल विद्युत उत्पादन करने वाला प्रदेश है और राज्य की टिहरी जल विद्युत परियोजना के अलावा राज्य की तमाम जल विद्युत परियोजनाओं से हम देश भर को बिजली पैदा कर के सप्लाई करते हैं किन्तु उत्तराखंड के लोगों को हो आज महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। प्रदेश की सरकार ने पिछले दिनों रोडवेज का किराया बढ़ाया, पानी महंगा किया राज्य के नागरिकों पर तरह तरह के कर लगाए जा रहे हैं और अब बिजली की कीमतों में 5.62 प्रतिशत की वृद्धि कर के एक और बोझ डाल दिया है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दो वर्ष से गिरावट देखी जा रही है किन्तु इसका कोई लाभ भारतीय उपभोक्ता को नहीं मिल रहा है क्योंकि पिछले तीन वर्ष से अधिक समय से केंद्र ने पेट्रोल और डीजल के दाम सौ रुपए के आस पास स्थित कर रखा है जबकि कच्चे तेल की कीमतें अपने न्यूनतम स्तर तक पहुंच गई।  पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर दो रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी जिससे 36000 करोड़ रुपए की कमाई होगी जबकि सरकार इसे ना बड़ा कर पेट्रोल और डीजल के दाम जनता के लिए कम कर जनता को राहत दे सकती थी। बढ़ती महंगाई से जनता का बुरा हाल है और अब कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक रही है जिसकी शुरुआत रविवार को पुतला दहन से होगी और आने वाले दिनों में ब्लॉक स्तर पर पार्टी इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन व धरने आयोजित करेगी।

 

संविधान बचाओ सौहार्द बढ़ाओ दिवस

कांग्रेस पार्टी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की जयंती को प्रदेश भर में धूम धाम से मनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देशानुसार प्रदेश के हर जिले महानगर में पार्टी आंबेडकर जी की जयंती को संविधान बचाओ सौहार्द बढ़ाओ दिवस के रूप में मनाएगी।  प्रातः 10 बजे पार्टी नेता व कार्यकर्ता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की मूर्ति या चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करेगी व तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।  पार्टी द्वारा इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का सह भोज का आयोजन होगा।  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संविधान बचाओ सौहार्द बढ़ाओ कार्यक्रम के लिए पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल को कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *