आज हनुमान जन्मोत्सव, जानिए शुभमहूर्त और और दिन।
देहरादून– हिन्दुस्तान के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज यानि 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जयंती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन आज भक्ति, उत्साह और उमंग के साथ बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए मंदिर सुबह से ही सज कर तैयार हो गए हैं। मंदिर को विभिन्न लाइटों से सजा दिया गया है कहीं सुंदरकांड को कहीं हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हो गया है। वही मंदिर के पुजारी ने राम भक्त हनुमान के जन्मोत्सव पर कहां की आज के दिन बजरंगबली पृथ्वी पर प्रकट हुए थे। वही बड़े हनुमान मंदिर में 51 किलो का लड्डू भोग लगाया गया।
आज चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। चूंकि हनुमान जी को अमर माना जाता है इसीलिए इस दिन को जयंती की जगह जन्मोत्सव बोला जाता है। इस दिन भक्तगण भगवान हनुमान के जन्मोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाते हैं। यह दिन न केवल आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला माना जाता है।
पंचांग के अनुसार आज चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल 2025 को सुबह 3:20 बजे से शुरू हो रही है, और इसका समापन 13 अप्रैल को सुबह 5:52 बजे होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल को शुभ है। यही वह दिन है जब भक्त भगवान हनुमान के जन्म का उत्सव मनाते हैं, उनका चोला चढ़ाते हैं, हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और संकटमोचन से अपने जीवन के दुख-दर्द दूर करने की प्रार्थना करते हैं। इस दिन किया गया पूजा-पाठ, व्रत और हनुमान चालीसा का पाठ विशेष फलदायी माना जाता है। इसलिए इस शुभ दिन को श्रद्धा और विधिपूर्वक मनाना अत्यंत लाभकारी रहेगा।

वही करणपुर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में विदेशी श्रद्धालु जो दुर दूर से आए हुए थे उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हुए कहा हनुमान विश्व के सबसे शक्तिशाली देवताओं में से एक हैं।

