कालेज के स्थापना दिवस पर पहुंचे सीएम धामी का काले झंड दिखा कर विरोध करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विकासनगर– सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सहसपुर पहुंचे, जहां श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। वहीं दूसरी ओर सीएम का विरोध करने और उनके काफिले को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सांकेतिक गिरफ्तार के बाद रिहा कर दिया।
दरअसल आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए, सरकार द्वारा शीशमबाड़ा कूड़ा घर शिफ्ट न करायें के विरोध में कांग्रेस ने तीखा विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज करना चाहा, लेकिन इससे पूर्व ही विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को स्थानीय पुलिस ने सांकेतिक गिरफ्तारी करते हुए थाने पहुंचा दिया, वहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सरकार के विरोध में नारेबाजी जारी रही। वहीं दूसरी सीएम पुष्कर सिंह धामी श्री गुरु राम इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने संस्थान के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत कर मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए संस्थान की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार इंसान के बदलाव की नींव है। जिसमें श्री गुरु राम राय जैसे संस्थान अग्रिणी भूमिका निभा रहे हैं। जहां से शिक्षा ग्रहण करें चुके छात्र छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपना व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

