नाबालिग बहन के साथ छेड़छाड़ के विरोध करने पर आरोपी ने भाई का काटा कान।

नाबालिग बहन के साथ छेड़छाड़ के विरोध करने पर आरोपी ने भाई का काटा कान।
Spread the love

रुद्रप्रयाग– जखोली ब्लॉक में भरदार क्षेत्र के खरगेड़ गांव में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे उसके नाबालिग भाई को धारदार हथियार से हमला कर लहुलुहान कर दिया गया। इसमें भाई का बायां कान कट गया। आरोपी गांव का ही रहने वाला है, जिसके खिलाफ रुद्रप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़त के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि सोमवार शाम को गांव के ही मकान सिंह पुत्र हुकम सिंह ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। जब उनका 15 वर्षीय बेटा अपनी बहन को बचाने आगे आया, तो आरोपी ने धारदार हथियार से उसके बाएं कान पर वार कर दिया। इससे उसका कट गया। लहूलुहान हालत में बच्चे को परिजनों ने देर रात श्रीनगर-श्रीकोट बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। रुद्रप्रयाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी मकान सिंह के खिलाफ – भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *