मुख्य सचिव के तौर पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण, गिनाई अपनी प्राथमिकताएं।
देहरादून– उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव के तौर पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन पदभार ग्रहण कर लिया है। आनंद बर्द्धन उत्तराखंड के 19 में मुख्य सचिव बने हैं, वह 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है। निवर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आनंद बर्द्धन को उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव के तौर पर पदभार ग्रहण कराया। शासन की ओर से 28 मार्च को इसके आदेश जारी किए गए थे।
दरअसल,वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो गया है। शासन ने उससे पहले आनंद बर्द्धन को नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी है। उत्तराखंड की नौकरशाही में आनंद बर्द्धन वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।वर्तमान में वह अपर मुख्य सचिव का पदभार देख रहे थे।

