कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ो लोग बीमार, cm ने दिए जाँच के आदेश।
देहरादून– नवरात्रि के दिन कुट्टू को आटा खाने से देहरादून में लगभग 100 लोग बीमार हो गए। जिनको दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे, उन्होंने बीमार लोगों का हाल-चाल जाना और डॉक्टर को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
पुलिस की अपील
नवरात्रि पर्व पर भक्त उपवास रखते हैं व उपवास के दौरान भक्त कुट्टू के आटे का सेवन किया जाता है, विगत दिवस कुट्टू के आटे के सेवन करने से कुछ लोगों का बीमार होना संज्ञान में आया है करीब 100 व्यक्तियों के द्वारा कुट्टू के आटे का सेवन किया गया जिसमे कारण उनको उल्टी व चकर आना व घबराहट होने के कारण बीमार होने पर उनका उपचार कोरोनेशन व दून चिकित्सालय में चल रहा है। CMS आर एस बिष्ट का कहना हैं की यह ख़राब खाना खाने की वजह से हुआ हैं।
पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया तो जानकारी मिली कि विकास नगर क्षेत्र के लक्ष्मी ट्रेडर्स व शिवपाल चौहान निवासी विकासनगर जिसका शिमला बायपास पटेल नगर क्षेत्र में भी गोदाम है।
कुट्टू का आटा खाने से विकासनगर क्षेत्र में 100 लोगों स्वास्थ्य खराब हो गया, जिनको राजधानी दून के कोरोनेशन अस्पताल ओर दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। इन सभी बीमार लोगों का स्वास्थ्य हाल जानने के लिए सीएम धामी स्वयं अस्पताल पहुंचे और मरीजों का स्वास्थ्य हाल जाना। सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय।

